Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में ऑपरेशन हॉटस्पॉट: तीन युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सिरसा। जिला पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ढाबा-बुर्ज भंगू रोड पर कार्रवाई करते हुए उनके पास से तीन अवैध हथियार और 27 कारतूस बरामद किए। यह अभियान जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक तत्व कार में अवैध हथियार लेकर किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव ढाबा से बुर्ज भंगू रोड की ओर गश्त शुरू की और संदिग्ध कार को रोक लिया।

तलाशी में चालक राजीव कुमार के पास 32 बोर का पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए। कार में बैठे साथी सोनू के पास 32 बोर का पिस्तौल और 2 कारतूस पाए गए। वहीं, पिछली सीट पर बैठे विजय के पास 12 बोर का अवैध बंदूक और 17 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा विजय के पास 6 अतिरिक्त कारतूस भी थे।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से हथियारों के लाइसेंस और परमिट मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तीनों युवकों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी ने कहा कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल कर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिले में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध हथियारों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.