Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, नौवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Faridabad, 18 December-:फरीदाबाद जिले के सारन गांव स्थित एक सरकारी स्कूल से सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। वायरल वीडियो में नौवीं कक्षा के एक छात्र को गणित के शिक्षक द्वारा बेरहमी से डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी रोष है और अभिभावकों में गुस्सा व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि छात्र पर आरोप था कि वह स्कूल से बार-बार बंक मारता था, इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने कक्षा में ही उसे बुरी तरह पीटा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक छात्र को डराने-धमकाने के साथ-साथ लगातार डंडों से मार रहा है, जबकि अन्य बच्चे सहमे हुए नजर आ रहे हैं। शिक्षक की यह हरकत न केवल अमानवीय है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद थाना सारन पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और रिपोर्ट तलब की है। थाना सारन के एसएचओ ने बताया कि बच्चों के साथ की गई इस बर्बरता को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि छात्र के बयान और स्कूल प्रबंधन की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग भी मामले की जानकारी जुटा रहा है।इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक दंड पर प्रतिबंध और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। अभिभावकों की मांग है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.