Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूला
समर न्यूज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लासगो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय देते हुए पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी महज दो प्रतिशत है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में से 24 हरियाणा के थे। इनमें से लगभग हर दूसरा खिलाड़ी पदक लेकर लौटा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते।
देश की कुल पदक संख्या में प्रदेश के खिलाड़ियों का योगदान 28 प्रतिशत से अधिक रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा की खेल प्रतिभा, मेहनत और जुझारूपन को प्रदर्शित करती है। प्रदेश की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं।
मुख्यमंत्री ने बेटियों के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के 11 पदकों में से छह पदक बेटियों ने जीते हैं, जिनमें पांच स्वर्ण शामिल हैं। मुक्केबाजी में भी प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारत द्वारा मुक्केबाजी में जीते गए सात स्वर्ण पदकों में से छह हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे। प्रीति पवार, जैस्मिन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते।
पैरा-एथलेटिक्स में शर्मिला ने स्वर्ण, नीरज चोपड़ा और नरेंद्र बेरवाल ने रजत तथा सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोह में केवल पदकों का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की तपस्या, संघर्ष और संकल्प का सम्मान किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी भारत को बड़ी खेल शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सांसद रेखा शर्मा, महापौर श्यामलाल बंसल, खेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, निदेशक पार्थ गुप्ता, खिलाड़ी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

सात स्वर्ण सहित हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक
राज्य स्तरीय समारोह में 24 खिलाड़ियों को 13.97 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते, जिनमें सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें प्रदेश की बेटियों ने छह पदक अपने नाम किए, जिनमें पांच स्वर्ण पदक हैं। देश की कुल पदक संख्या में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान 28 प्रतिशत से अधिक रहा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.