Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, महिला सहित तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर

Panchkula, 19 November-:पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने लिफ्ट के बहाने लोगों से लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह की एक महिला सदस्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। तीनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद योजनाबद्ध तरीके से अपराध को अंजाम देता था। गिरोह में शामिल महिला राह चलते लोगों से मदद या लिफ्ट मांगती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति उनकी बातों में आकर कार में बैठता, पहले से मौजूद अन्य आरोपी उसे लूट का शिकार बना लेते थे।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पंचकूला के अलावा जीरकपुर में भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच में अंबाला, मोहाली और आसपास के अन्य इलाकों में भी इनके सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।एसीपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से और मामलों का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इनका नेटवर्क दूसरे राज्यों तक फैला हुआ है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान लोगों को लिफ्ट देने या उनसे मदद लेने में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.