Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी वसीयत घोटाला उजागर: करोड़ों की जमीन हड़पने में 10 नामजद

बाढडा। उपमंडल के गांव गोपी में करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद पुलिस ने तत्कालीन कानूनगो, पटवारी और नंबरदार समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव गोपी निवासी कृष्ण कुमार (वर्तमान निवासी गुडाना) और राजस्थान के जैतपुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक दादरी को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों—पिता पूर्ण, चाचा सुबराम और दादी छन्नी देवी—के नाम गांव गोपी में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन दर्ज थी। आरोप है कि उक्त जमीन को हड़पने के लिए आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी वसीयतनामा तैयार किया।

जांच के दौरान सामने आया कि 22 दिसंबर 2022 को पटवारी रविंद्र ने इंतकाल की तस्दीक की, जबकि उस दिन वह गांव गोपी में तैनात ही नहीं था। इसी तरह, 5 जनवरी 2023 को गिरदावर अवतार द्वारा दस्तावेजों की तस्दीक की गई, जबकि उस समय वह गोपी गांव का कानूनगो नहीं था।

डीसी दादरी के आदेश पर जिला परिषद के सीईओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। 29 अक्टूबर 2025 को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष चौंकाने वाले बताए गए हैं। एक्सपर्ट रिपोर्ट में मृतक पूर्ण पुत्र खूबीराम के अंगूठे के निशान का वसीयत पर मौजूद निशान से मिलान नहीं हुआ। वहीं, रमेश कुमार के पिता सुबराम, जो भारतीय सेना में थे, हमेशा अपना नाम ‘सुबराम’ लिखते थे, जबकि फर्जी वसीयत में उनका नाम ‘शुभराम’ दर्शाया गया है। इसके अलावा, यह वसीयतनामा किसी सक्षम राजस्व अधिकारी के कार्यालय से पंजीकृत भी नहीं था।

जांच में यह भी सामने आया कि इंतकाल नंबर 1349, 1350 और 1351 फरवरी 2022 में दर्ज किए गए थे, उस समय पटवारी अजीज अहमद तैनात थे, जिन्होंने इनकी तस्दीक नहीं की थी। बाद में, पद पर न रहते हुए भी पटवारी रविंद्र द्वारा हस्ताक्षर किए गए। जिस दिन गिरदावर अवतार ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, उस दिन गांव का कानूनगो कपूर सिंह था और वह कार्यालय में उपस्थित था। मृतकों के वसीयतनामों की छाया प्रतियों को एक वकील से सत्यापित कराया गया, जबकि अधूरे वारिसान नंबरदार फतेह सिंह द्वारा प्रमाणित किए गए।

पुलिस ने इस मामले में जगदीश, रतीराम (एवं वारिसान), तत्कालीन पटवारी रविंद्र कुमार, सेवानिवृत्त गिरदावर अवतार, नंबरदार फतेह सिंह, हरिओम, पारस और मनिंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी दिव्यांग होने के कारण अभी जांच में शामिल नहीं हो सका है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हरियाणा में इमरजेंसी सेवाओं को बढ़ावा: 296 नई हाईटेक एंबुलेंस से घटेगा रिस्पॉन्स टाइम

हरियाणा में इमरजेंसी सेवाओं को बढ़ावा: 296 नई हाईटेक एंबुलेंस से घटेगा रिस्पॉन्स टाइम

गुरुग्राम-:हरियाणा में बढ़ते सड़क हादसों और आपात स्थितियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार जल्द ही अपने एंबुलेंस बेड़े में 296 नई एंबुलेंस शामिल करने जा रही है, जिनका मकसद दुर्घटना या गंभीर मरीजों तक तेजी से चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।...
Summer Express - करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल-:करनाल में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में चल रहे इस गुप्त कारोबार पर पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके पर ही...
Summer Express - हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

Summer express /रोहतक – हरियाणा में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य...
Summer Express - मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

Summer express / चंडीगढ़ -:प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मई महीने के अंत तक 10 प्रमुख शहरों में 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश में 65 सिटी...
Summer Express - घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

Summer express / कांगड़ा -:देवभूमि हिमाचल में दराट से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला थाना पंचरुखी क्षेत्र की भरवाना पंचायत के गांव भुआणा, वार्ड नंबर 2 से सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, चाची और भतीजे के बीच घास काटने को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.