Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक बस-ट्रक टक्कर: आग में जिंदा जले 9 यात्री

नई दिल्ली/चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही एक स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस चपेट में आ गई। कुछ यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए और आग की लपटों में घिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में बचकर निकले एक यात्री ने बताया कि टक्कर के समय वह सो रहा था और झटके से सीट से नीचे गिर गया। चारों ओर आग और चीख-पुकार का माहौल था। यात्रियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया गया। कुछ लोग दूसरों को बचाने में जुटे रहे, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण हालात बेकाबू हो गए।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सचिन ने बताया कि स्लीपर बस ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया था। तभी दूसरी दिशा से आ रहा एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और सीधे बस से जा टकराया। टक्कर बस के उस हिस्से में हुई, जहां डीजल टैंक था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया और करीब आठ किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक की टक्कर बस के फ्यूल टैंक से हुई, जिससे ईंधन बाहर फैल गया और आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक समेत कुल नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.