Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ताइवान में तेज भूकंप, दहशत

ताइपे। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ताइवान में प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला, जब बुधवार (24 दिसंबर 2025) को द्वीप के दक्षिण-पूर्वी इलाके से लेकर राजधानी ताइपे तक भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.1 मापी गई, जिससे ऊंची इमारतें बुरी तरह हिल गईं।

ताइवान की सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, भूकंप के दो झटके क्रमशः महसूस किए गए। पहला झटका 5.7 तीव्रता का था, जिसका केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई के कारण इसका असर बेहद तेज रहा। इसके तुरंत बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका 6.1 तीव्रता का आया, जिसका केंद्र ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तट स्थित तैटुंग काउंटी में दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके महसूस होते ही ताइपे समेत कई शहरों में दफ्तरों और ऊंची इमारतों में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर सड़कों पर निकल आए। एहतियातन मेट्रो सेवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी कर दी गई। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़ी इमारतों के ढहने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

इस भूकंप ने अप्रैल 2024 में आए 7.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दीं, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, ताइवान दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम क्षेत्र में स्थित है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। इससे पहले वर्ष 1999 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप ने द्वीप पर भारी तबाही मचाई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.