Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में पदाधिकारियों विवाद : हाईकमान परेशान, सूची जल्द जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के प्रमुख नेताओं से उनकी पसंद के नाम मांगे हैं, ताकि नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। हालांकि, कई नेता अभी तक अपने सुझाव नहीं भेज पाए हैं, जिससे हाईकमान चिंतित है।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संकेत दिए हैं कि जल्दी ही प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि नए साल के पहले माह में यह सूची सार्वजनिक हो सकती है। यदि प्रमुख नेताओं ने अपने नाम नहीं भेजे, तो संभावना है कि राव नरेंद्र सिंह अपनी पसंद के उम्मीदवारों को ही कार्यकारिणी में शामिल करेंगे।

हालांकि पिछले वर्षों में पदाधिकारियों के नामों पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से संगठन समय पर तैयार नहीं हो पाया था। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में सभी नेताओं का भरोसा जीतने और संगठन को मजबूत बनाने का वादा किया था, लेकिन अब वह पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं।

कुछ जिलाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के कहने में नहीं हैं, जबकि कुछ विधायकों ने सहयोग न करने की शिकायत की है। इसका असर प्रदेश में मजबूत संगठन बनाने में दिख रहा है।

इसी बीच, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत युवा प्रतिभाओं के अंतिम साक्षात्कार लिए। चयनित उम्मीदवारों को मीडिया पैनलिस्ट, प्रवक्ता, रिसर्च को-ऑर्डिनेटर और प्रचार को-ऑर्डिनेटर जैसी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह युवा शक्ति कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। नेशनल टैलेंट हंट के माध्यम से पार्टी ऐसे युवाओं को जोड़ रही है, जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और संगठन में सक्रिय योगदान देने का जज़्बा रखते हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता चयनिका उनियाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, संचार विभाग वाइस चेयरमैन परवेज आलम, राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर अर्चित और रेशमा आलम मुख्य रूप से शामिल रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.