Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरमौर के रेहला राशन डिपो में कीड़े वाला चावल,वायरल वीडियो से खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल

Chamba, 29 December-:चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत गरिमा स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के राशन डिपो रेहला को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में डिपो से वितरित किए जा रहे चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो में चावल में कीड़े दिखाई देने का दावा किया गया है, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही समय पर राशन न मिलना एक बड़ी समस्या बनी हुई है,वहीं अब खराब गुणवत्ता का राशन वितरित किया जाना उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों के अनुसार जनजातीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां की जनता को मानकों के अनुरूप राशन नहीं दिया जा रहा, जो चिंता का विषय है।लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।स्थानीय निवासी रिशु रिहाल ने कहा कि खराब और कीड़े लगे चावल का वितरण बंद होना चाहिए और जनता को स्वच्छ व सुरक्षित राशन मिलना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.