Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बातचीत, कहा-पाकिस्तान के कहने पर रोका गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अमेरिका की मध्यस्थता से नहीं

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर करीब 35 मिनट बातचीत की। इस दौरान मोदी ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका गया था, न कि किसी व्यापारिक सौदे या अमेरिकी मध्यस्थता के कारण। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को अब “छद्म युद्ध” नहीं, बल्कि “सीधी युद्ध कार्रवाई” के रूप में देखेगा और ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को बताया कि भारत ने 9-10 मई की रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक जवाबी हमला किया था, जिससे पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को भारी क्षति हुई। मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं मानता और भारत-पाक के बीच कोई अमेरिकी मध्यस्थता नहीं हुई है।

G7 समिट में नहीं हो सकी मुलाकात, फोन पर हुई चर्चा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों नेताओं की जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात तय थी, लेकिन ट्रंप की समय से पूर्व रवानगी के कारण बातचीत फोन पर हुई। इस चर्चा में मोदी ने ट्रंप को क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे ट्रंप ने स्वीकार कर लिया।

भारत की ओर से सख्त संदेश

मोदी ने ट्रंप को बताया कि BSF की कार्रवाई में भारत ने हजारों बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा है और पहलगाम हमले के बाद आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई का फैसला किया गया था। पीएम ने साफ किया कि भारत की रणनीति नपी-तुली है और उसका उद्देश्य तनाव बढ़ाना नहीं बल्कि आतंकवाद पर करारा प्रहार करना है।

ट्रंप ने जताया समर्थन

विदेश सचिव के अनुसार, ट्रंप ने भारत की स्थिति को समझा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का पूरा समर्थन करने की बात कही। दोनों नेताओं ने इजराइल-ईरान संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की और शांति बहाली के प्रयासों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.