Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नया सफर: मुनव्वर फारूकी एक्टिंग में करेंगे डेब्यू, वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर जारी

18 June, 2025

स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ फेम मुनव्वर फारूकी अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें वह मुख्य किरदार आरिफ की भूमिका निभा रहे हैं। आरिफ एक ऐसा किरदार है जो प्यार करता है, बगावत करता है और पाइरेटेड फिल्मों का धंधा भी करता है।

मुनव्वर ने अपने डेब्यू को लेकर कहा, “यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया सफर है। ‘फर्स्ट कॉपी’ मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है और मैंने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी है। आरिफ से मैं खुद को काफी हद तक जोड़ पाता हूं। हम दोनों में एक समानता है—हम अब किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।”

वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ 20 जून को एमएक्स प्लेयर और अमेज़न मिनीटीवी पर रिलीज़ की जाएगी। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे सीरीज़ को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की चीनी मिल में मशीन की चपेट में आने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, सहरसा। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की पंजाब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सहरसा जिले के बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव गुरदासपुर स्थित चीनी मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आ...

पलामू में गहने लूटकर महिला की हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Summer express, मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला का अपहरण कर उसके गहने लूटे और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की...

सोलन के कई क्षेत्रों में 27अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

सोलन-:  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 27 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी...

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.