Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: निष्पक्ष जांच जरूरी, कानून व्यवस्था पर सरकार गंभीर हो – जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer-:धर्मशाला में रैगिंग के बाद छात्रा की दुखद मौत के मामले ने प्रदेशभर में चिंता पैदा कर दी है। इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से निष्पक्ष, गहन और गंभीर जांच की मांग की है। शुक्रवार शाम मंडी पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अलग-अलग और विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सच्चाई को सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पूरी पड़ताल होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिले और निर्दोषों के साथ अन्याय न हो।पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रा और उसके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक समय है। दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज और शिक्षा संस्थानों के लिए गंभीर चेतावनी हैं।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं से यह साफ है कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत है, न कि जल्दबाजी में फैसले लेने की।

कॉलेज प्रोफेसर को सस्पेंड किए जाने के आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिना पूरी जांच के किसी को दोषी ठहराना या कार्रवाई करना उचित नहीं है। इससे पहले डॉक्टर-मरीज मारपीट के मामले में भी सरकार ने जल्दबाजी दिखाई थी, जिससे स्थिति और बिगड़ी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को हर मामले में संतुलित, निष्पक्ष और जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.