Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार जेल से बाहर आएंगे

गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार जेल से बाहर आएंगे

Rohtak, 4 January-: दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में दोषी ठहराए जा चुके डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को यह पैरोल मिलने के बाद वह 15वीं बार जेल से बाहर आएंगे।

इससे पहले 15 सितंबर को भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछली बार 21 दिन और 40 दिन की पैरोल के दौरान वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में ही रहे थे। इस बार भी पैरोल अवधि के दौरान उनके सिरसा डेरे में ही रहने की संभावना है।गौरतलब है कि सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में भी वह सजा काट रहे हैं।

राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने भी पैरोल दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि राम रहीम कोई सामान्य कैदी नहीं बल्कि एक हार्डकोर अपराधी है।हालांकि, हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में राम रहीम को हार्डकोर अपराधी मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वह जेल में अच्छे आचरण वाला कैदी है और जेल नियमों के तहत उसे पैरोल या फरलो दी जाती है।जेल नियमों के अनुसार, किसी भी कैदी को एक वर्ष में अधिकतम 90 दिन की पैरोल दिए जाने का प्रावधान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.