Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिनीज रिकॉर्ड के साथ MSME फेस्ट 2026 शुरू, छात्रा मौत और नालागढ़ ब्लास्ट पर बोले मुख्यमंत्री

Shimla, Sanju-:शिमला में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने MSME फेस्ट 2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को समर्पित इतने बड़े स्तर का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रदेश के छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए नए अवसर खोलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान हिमाचली शॉल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हिम MSME फेस्ट के अंतर्गत तीन दिवसीय आयोजन में 4003 हाथ से बुनी गई पारंपरिक पहाड़ी शॉल प्रदर्शनी के लिए लगाई गई हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्योगों की मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा किए गए प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड संभव हो पाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की टोपी और शॉल आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को बेहतर बाजार, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिले, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। MSME फेस्ट जैसे आयोजन प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की मृत्यु के मामले पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार इस प्रकरण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी को पीड़ित छात्रा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

नालागढ़ ब्लास्ट मामले पर कहा ये

इसके अलावा नालागढ़ ब्लास्ट मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राज्य फोरेंसिक लैब (SFL) साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट स्थल पर पहले कबाड़ भी पड़ा रहता था, इसलिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.