Facebook-f Youtube X-twitter

रूसी तेल खरीद पर ट्रंप की दो टूक: बोले मोदी जानते थे, मैं खुश नहीं था

अमेरिका  | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर एक बार फिर सख्त रुख जताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह पता था कि वह भारत के रूसी तेल आयात से खुश नहीं हैं और अमेरिका जरूरत पड़ने पर भारत पर शुल्क बढ़ा सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बयान रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “मोदी बहुत अच्छे और नेकदिल इंसान हैं। वे मुझे खुश करना चाहते थे और उन्हें पता था कि मैं इस मुद्दे पर संतुष्ट नहीं हूं। व्यापार में हम किसी भी समय शुल्क बढ़ा सकते हैं और यह भारत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।”

ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई, जब विमान में मौजूद अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्क ही भारत के रूस से तेल आयात में कमी की बड़ी वजह हैं। ग्राहम ने अपने प्रस्तावित विधेयक का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान है।

सीनेटर ग्राहम ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव बनाना जरूरी है। इस पर ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को पहले ही भारी नुकसान हो रहा है और भारत का उदाहरण देते हुए संकेत दिया कि अमेरिकी नीति का असर दिख रहा है।

ग्राहम ने यह भी बताया कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में भारतीय राजदूत से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था और भारत अब रूस से तेल आयात कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.