Facebook-f Youtube X-twitter

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जालंधर समेत कई जिलों में अलर्ट

जालंधर  | उत्तर भारत में शीत लहर ने अचानक तीव्र रूप ले लिया है। सूर्य के दर्शन न होने से दिनभर ठंड का असर बना रहा, वहीं पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब के कई जिलों में पारा 3–4 डिग्री तक लुढ़क गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जालंधर में स्थिति और गंभीर होती दिख रही है, जहां यलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है। विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान घना कोहरा, शीत लहर और दिन के समय भी कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।

रात और सुबह के समय जालंधर व आसपास के इलाकों में घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर तक सिमट गई, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुछ हिस्सों में यह 50 मीटर के आसपास दर्ज की गई। कोहरे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है और वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। जालंधर में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

धूप न निकलने से ठंड का असर और बढ़ गया है। ठंडी हवाओं ने दिनभर लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों ने सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने, सीमित दृश्यता में धीमी गति से वाहन चलाने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दी से जुड़ी बीमारियों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.