Facebook-f Youtube X-twitter

2027 से पहले सियासी संग्राम, राजा वड़िंग की सुखबीर बादल को खुली चुनौती

मानसा। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले ही सियासी माहौल गरमाने लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को खुली चुनौती देते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। वड़िंग ने कहा कि सुखबीर बादल आगामी विधानसभा चुनाव दो सीटों से नहीं, बल्कि केवल गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें।

राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि यदि सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा से मैदान में उतरते हैं, तो वह खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता के समर्थन से वह यह सीट जीतकर कांग्रेस के खाते में डालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि पंजाब की जनता अकाली दल की नीतियों से पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल हमेशा सुरक्षित सीटों की राजनीति करते रहे हैं और अब समय आ गया है कि वे अपनी लोकप्रियता की वास्तविक परीक्षा दें। वड़िंग ने कहा, “अगर सुखबीर बादल खुद को जनता का नेता मानते हैं, तो उन्हें केवल गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़कर अपनी ताकत दिखानी चाहिए।”

राजा वड़िंग ने अकाली दल के नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अकाली सरकारों के कार्यकाल में पंजाब को नशाखोरी, बेरोजगारी और बढ़ते कर्ज के दलदल में धकेल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल आज भी अपने पिछले शासनकाल के फैसलों और नीतियों पर जवाबदेही से बच रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में सुखबीर सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद राजा वड़िंग की यह चुनौती पंजाब की राजनीति में नए सियासी टकराव का संकेत मानी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और अकाली दल के बीच सीधी और निर्णायक मुकाबले की भूमिका तैयार कर रहा है। अंत में राजा वड़िंग ने दावा किया कि मौजूदा सरकार से भी जनता का मोहभंग हो चुका है, जबकि अकाली दल और भाजपा के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब कांग्रेस 2027 में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.