Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समालखा गुड़ मंडी में बदमाशों ने फायरिंग, दुकान लूट कोशिश

समालखा (पानीपत)। हरियाणा में बढ़ते अपराध के बीच पानीपत जिले के समालखा स्थित पुरानी गुड़ मंडी में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब बदमाशों ने एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गोलीबारी कर दुकानदार से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। घटना में दुकान के शीशे चकनाचूर हो गए, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश फायरिंग करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

पुलिस प्रशासन अवैध वसूली के एंगल से मामले की जांच कर रहा है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है और उन्होंने इलाके में रात्री गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.