Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के दाम फिसले, 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं, लेकिन बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव 0.56 फीसदी टूटकर 1,38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 1.44 फीसदी गिरकर 2,55,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली है।

हालांकि, दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना लगातार चौथे कारोबारी दिन महंगा हुआ और 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के नरम रुख से सोने को समर्थन मिल रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ाया है, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है।

उधर, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी हाल के सत्रों में तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी के दाम 7,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गए, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...

बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील : हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटें, बातचीत के लिए सरकार तैयार

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण को लेकर जारी विवाद के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल कर रहे बिजली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा...

हरियाणा भाजपा संगठन को मजबूत करने पर मंथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलीं स्मृति ईरानी

Summer express, चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

भिवानी में दो रेलवे फाटक रहेंगे बंद, वाहन चालकों को अपनाने होंगे वैकल्पिक रास्ते

Summer express, भिवानी। जिले में रेलवे विभाग की ओर से मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते दो रेलवे फाटकों पर यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे फाटक बंद रहने से इन मार्गों से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.