Facebook-f Youtube X-twitter

नीव पोर्टल विकास में योगदान, डॉ. पारुल गोयल-दीपक सम्मानित

पंचकूला। ज्ञानसेतु MoU एक्सचेंज कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीव पोर्टल (ऐप) के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. पारुल गोयल (नोडल अधिकारी) और दीपक कुमार (सहायक निदेशक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य से प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ज्ञानसेतु MoU और नीव पोर्टल ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के तहत ‘विकसित हरियाणा’ की मजबूत नींव रखने वाली दूरदर्शी पहल है। यह पोर्टल उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में डेटा-आधारित नीति निर्माण, पारदर्शिता और संस्थागत सहयोग को सशक्त बनाएगा।

उन्होंने बताया कि नीव पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक, शोध और नवाचार से जुड़ा डेटा साझा करना होगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और भविष्य की नीतियों को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा के शैक्षणिक इतिहास का यादगार दिन बताया।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प से जोड़ते हुए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्वास व्यक्त किया गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.