Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री के सामने लापरवाही पड़ी भारी, मार्केट कमेटी सचिव निलंबित

मतलौडा। मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन रमेश सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू न तो मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे और न ही मंच पर नजर आए।

मंत्री के आगमन के समय सचिव के कार्यालय में बैठे रहने की जानकारी मिलते ही मंत्री पंवार नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। निलंबन की घोषणा होते ही सचिव कार्यालय से बाहर आए।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने वाला रवैया कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी अपने दायित्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान यह भी सामने आया कि चेयरमैन कार्यालय में रखी मेज और कुर्सियों की सफाई कर्मचारियों को स्वयं करनी पड़ी, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए।

वहीं, मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुंडू ने अपने बचाव में कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां उनकी निगरानी में कराई गई थीं। मंत्री के पहुंचने के समय अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह पीछे खड़े हो गए थे। सचिव का कहना है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई और व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर दी थीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.