Facebook-f Youtube X-twitter

पूर्व सैनिक पॉलीक्लिनिक रेफरल रैकेट का भंडाफोड़, सीबीआई ने डॉक्टर दबोचा

पानीपत। पूर्व सैनिक पॉलीक्लिनिक से मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के संगठित रैकेट का सीबीआई ने पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉ. नवीत कुमार पिछले करीब डेढ़ साल से जिले और आसपास के निजी अस्पतालों के साथ मिलकर अवैध मरीज रेफरल का नेटवर्क चला रहा था।

सीबीआई की पूछताछ और छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें मरीजों की सूची, किस अस्पताल में कितने मरीज भेजे गए और भुगतान हुआ या बकाया रहा—इसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज था। डायरी में जिले के पांच निजी अस्पतालों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की अब जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. नवीत हर निजी अस्पताल से प्रति माह करीब 100 मरीज भेजने के बदले साढ़े तीन लाख रुपये वसूलता था। कुछ अस्पतालों से इससे अधिक रकम भी ली जाती थी। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आरोपी की करीब 4.25 करोड़ रुपये की संपत्ति और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने जब्त किए हैं।

जांच एजेंसी इन संपत्तियों के स्रोतों की भी गहन पड़ताल कर रही है। पता चला है कि आरोपी ने दुबई में एक कंपनी बना रखी है। सीबीआई अब उस कंपनी के बैंक खातों, लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मरीज रेफरल से कमाई गई रकम का हिस्सा विदेशी खातों में भी भेजा गया हो सकता है।

इस मामले की शुरुआत चार महीने पहले हुई थी, जब एक निजी अस्पताल संचालक ने सीबीआई मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सीबीआई की टीम ने पानीपत में कई बार निगरानी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सीबीआई की छह टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोनीपत के एक ढाबे पर ढाई लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके साथ ही उसके घर, पॉलीक्लिनिक और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जो देर रात तक चली। सीबीआई की जांच जारी है और इस रेफरल रैकेट से जुड़े अन्य नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.