Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारियों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संगठन तैयार करना है, जिससे जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच और प्रभाव बढ़ाया जा सके।उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।प्रेस वार्ता के दौरान विनय शर्मा ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हिमाचल को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने मनरेगा, केंद्रीय सहायता और अन्य योजनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय के संकल्प के साथ हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.