Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज की बस में युवक कुमारहट्टी से सवार हुआ था। सोलन पहुंचने से पहले ही युवक अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद बस चालक और परिचालक ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचने का आग्रह किया।

इसी बीच बस जब चम्बाघाट पहुंची तो युवक के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने चालक और परिचालक पर बेटे को समय रहते अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और गुस्से में बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के कारण बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल के कांगथली में 15 साल बाद भी बीपीएल परिवारों को नहीं मिला प्लॉटों का कब्जा

Summer express, कैथल। गांव कांगथली में बीपीएल परिवारों को सरकार की ओर से आवंटित 100-100 गज के प्लॉटों की रजिस्ट्री और कब्जा नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लॉट आवंटन के करीब 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद कई परिवार आज भी अपने हक का इंतजार कर...

जींद में इंटक सम्मेलन में उठा कांग्रेस संगठन में उचित प्रतिनिधित्व का मुद्दा, संजय दत्त ने दिया भरोसा

Summer express, जींद। अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान इंटक को कांग्रेस संगठन और पार्टी के कार्यक्रमों में...

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, विपक्ष को घेरने की तैयारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की...

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, 13.98 लाख मछली बीजों का संचयन

सिहाल क्षेत्र में दो दिवसीय अभियान के तहत रोहू, मृगल और कतला के बीज छोड़े, मछुआरों की आजीविका को मिलेगा बढ़ावा हमीरपुर, अरविंद– पौंग जलाशय में मछलियों की संख्या बढ़ाने और मछुआरा समुदाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से 14 और 15...

घुमारवीं अस्पताल पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

मंत्री राजेश धर्माणी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बच्चों से संवाद बनाए रखने की अपील Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचकर सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.