Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि अंतिम चरण में हमीरपुर ब्लॉक के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

UDISE+ पोर्टल पर विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। इसके अलावा शिक्षकों की नियुक्ति, स्थानांतरण और स्कूलों में संचालित विभिन्न गतिविधियों का रिकॉर्ड भी अपडेट किया जा रहा है।हेड ट्रेनर सुनीता ने बताया कि अब हर साल इस ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट किया जाएगा, ताकि स्कूलों से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहें। इसमें नए दाखिल हुए विद्यार्थियों, स्कूल से पास आउट होने वाले छात्रों, स्थानांतरित होकर आने और जाने वाले शिक्षकों सहित स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इससे स्कूलों के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी में भी मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

Summer express/सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से चायल जा...

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 648 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां, 43 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय,हमीरपुर का 12वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने युवा स्नातकों से अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह...

UDISE+ पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट हो रहा स्कूलों का रिकॉर्ड, चयनित शिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी तमाम जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए UDISE+ पोर्टल पर डाटा फीडिंग और सिस्टम अपडेट करने को लेकर चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के पांच ब्लॉकों में यह प्रशिक्षण...

त्योहारों को लेकर कैथल पुलिस अलर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्निफर डॉग से जांच

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कैथल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मुख्य बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत...

गुरदासपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस और आप पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुरदासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पैदल यात्रा निकाली। जिला भाजपा अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.