Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरवरी में मौसम स्थिर, गेहूं और सब्जियों के लिए अनुकूल हालात

करनाल। फरवरी के पहले पखवाड़े में मौसम को लेकर किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जा रही है, लेकिन विशेषज्ञ इसे सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं और इससे फसलों को किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है।

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी के अनुसार, मौजूदा तापमान गेहूं सहित रबी फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल है। इस समय औसत तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसे गेहूं की फसल के लिए सामान्य और लाभकारी माना जाता है। उन्होंने बताया कि सब्जियों पर भी वर्तमान मौसम का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।

डॉ. तिवारी ने स्पष्ट किया कि चिंता की स्थिति तब बनती है, जब लंबे समय तक असामान्य रूप से अधिक तापमान बना रहता है। यदि आगे चलकर तापमान में तेज बढ़ोतरी होती है, तो वैज्ञानिक स्तर पर उसका आकलन कर किसानों को समय रहते आवश्यक सलाह दी जाएगी।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कमल सैनी ने भी मौजूदा मौसम को बागवानी फसलों और सब्जियों के लिए अनुकूल बताया। उन्होंने कहा कि तापमान में हो रही बढ़ोतरी सामान्य दायरे में है। टमाटर, मटर, फूलगोभी, पत्ता गोभी सहित अन्य मौसमी सब्जियां सामान्य रूप से विकसित हो रही हैं और फलदार पौधों में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं देखी गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है। फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडलीय सिस्टम के रूप में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से गुजर रहा है, जो देर रात तक आगे निकल जाएगा।

इसके बाद 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके असर से 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बर्फबारी हो सकती है, जिसमें 10 फरवरी को गतिविधियां कुछ अधिक रहने का अनुमान है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम कमजोर रहेगा, इसलिए मैदानी इलाकों पर इसका व्यापक प्रभाव नहीं पड़ेगा। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में न तो बारिश की संभावना है और न ही तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रह सकती है, जबकि रात का तापमान सामान्य बना रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.