Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड और प्राइवेट वार्ड भी शामिल होंगे।

यह परियोजना नेशनल आयुष मिशन के तहत प्रायोजित है और इसे हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है, जिसे अब तक पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसके पूरा होने के बाद यह अस्पताल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभरेगा।वर्तमान में आयुष अस्पताल के पुराने भवन में केवल 20 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। नए भवन के निर्माण के बाद 30 अतिरिक्त बेड जोड़े जाएंगे, जिससे कुल क्षमता बढ़कर 50 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार और आरामदायक सुविधाएं मिल सकेंगी।

नए भवन में एमएस ऑफिस, प्राइवेट वार्ड, और बेहतर इंडोर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पंचकर्मा उपचार के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वार्ड होंगे, जो आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा एक योगा हॉल भी बनाया जाएगा, जहां सर्वोदय योग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को योग सिखाएंगे।जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा के अनुसार, यह नया भवन धर्मशाला में आयुष सेवाओं को नई दिशा देगा और लोगों को समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.