Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाकर टीका अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में लगातार सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं, खासकर घुमारवीं क्षेत्र में हर सप्ताह ऐसे केस दर्ज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल तक जिले में 2735 के लक्ष्य के मुकाबले 788 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें घुमारवीं में 260, झंडूता में 222, मारकंड में 189 और श्री नैना देवी क्षेत्र में 117 किशोरियां शामिल हैं। एक दिन में 96 किशोरियों को टीका लगाया गया।उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से एम्स बिलासपुर सहित जिले के 31 स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर रविवार को भी विशेष सत्र लगाए जाएंगे। स्कूलों से भी इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।जिले में टीकों के सुरक्षित भंडारण के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें एम्स बिलासपुर सहित कई सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। भारत में लगभग 83 प्रतिशत मामलों के लिए एचपीवी-16 और एचपीवी-18 जिम्मेदार हैं। हालांकि, समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इस बीमारी से बचाव संभव है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.