Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली।देशभर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में जहां ठंड से कुछ राहत महसूस की गई थी, वहीं अब दोबारा ठंडी और सर्द हवाओं के असर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड में शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना रहेगा।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अगले सात दिनों के दौरान देश के अन्य हिस्सों में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है।

9 से 11 फरवरी का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 9 से 11 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत का तापमान

तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट और फिर अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

मध्य और पूर्वी भारत का हाल

मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक 2 से 3 डिग्री की गिरावट और फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। देश के शेष हिस्सों में भी फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.