Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बिजली मांग बनाएगी नया रिकॉर्ड, 687 मेगावाट अतिरिक्त खरीद को मंजूरी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा में इस वर्ष भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना है। संभावित संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने ‘आपात बिजली खरीद योजना’ लागू करते हुए 687 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदने का फैसला लिया है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

हरियाणा पावर परचेज सेंटर के ताजा अनुमान बताते हैं कि वर्ष 2026-27 के पीक सीजन में राज्य की अधिकतम बिजली मांग 16,454 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर होगा। बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट मोड पर है और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विभागीय प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार, जून से अगस्त के बीच बिजली की खपत सबसे अधिक रहती है और इसी दौरान सप्लाई पर भारी दबाव पड़ता है। अनुमान है कि जून में 2,532 मेगावाट, जुलाई में 2,605 मेगावाट और अगस्त में 1,428 मेगावाट तक बिजली की कमी हो सकती है। हालांकि सितंबर में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और कमी घटकर करीब 296 मेगावाट रह जाएगी।

बिजली की संभावित कमी को दूर करने के लिए हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने शॉर्ट टर्म पावर खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जून से अगस्त तक 687 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी जाएगी। इससे पहले मई महीने के लिए भी 1,345 मेगावाट बिजली खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था।

सरकार ने आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्रोतों से बिजली लेने का निर्णय लिया है। गुजरात के सीजीपीएल मुंद्रा प्लांट से 380 मेगावाट बिजली ली जाएगी, जबकि केंद्रीय विद्युत स्टेशनों से 337 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का प्रबंध किया गया है। मई महीने के लिए बिजली खरीद की दर करीब 6.10 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।

पिछले वर्ष 2025 में गर्मी के मौसम के दौरान राज्य में अधिकतम बिजली मांग 15,300 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस बार इसमें करीब 1,154 मेगावाट की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि राज्य की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 16,604.71 मेगावाट है, लेकिन ट्रांसमिशन लॉस और तकनीकी कारणों के चलते पीक समय में बाहरी स्रोतों से बिजली खरीदना आवश्यक हो जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.