Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में किसानों के लिए खरीफ फसलों पर कार्यशाला, आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | पलवल  जिले के गांव सिहोल स्थित धानुका एग्रीटेक रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर में शुक्रवार को किसानों के लिए एक दिवसीय किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खरीफ फसलों विशेषकर मूंग, कपास और गन्ना की उन्नत खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा बागवानी विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस. सहरावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान राशि एग्रो इंडस्ट्रीज के टेरिटरी मैनेजर रोहित श्योराण, कार्यकारी बिक्री अधिकारी भागीरथ और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के बीपीडब्ल्यू सुंदरलाल भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. बी.एस. सहरावत ने कहा कि किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक खेती अपनानी होगी। उन्होंने बताया कि मूंग, कपास और गन्ना जैसी फसलों में अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण बीजों का चयन, सही समय पर बुवाई, संतुलित सिंचाई और वैज्ञानिक तरीके से कटाई बेहद जरूरी है। साथ ही किसानों को फसलों में खरपतवार नियंत्रण और रोग प्रबंधन के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जिले में फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है।

कपास की खेती पर जानकारी देते हुए रोहित श्योराण ने बताया कि यह फसल संवेदनशील होती है और इसके बेहतर प्रबंधन से उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने किसानों को कपास की उन्नत किस्मों, पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग और बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कपास की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। बुवाई के समय गोबर की खाद, डीएपी, एसएसपी और पोटाश के संतुलित उपयोग की भी सलाह दी गई।

कार्यशाला में शामिल किसानों ने बताया कि उन्हें मूंग, कपास और गन्ना की खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी मिली है। कृषि विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे भविष्य में उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है। किसानों ने इस प्रकार की कार्यशालाओं को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.