अंबाला रिंग रोड से पंजोखरा साहिब की कनेक्टिविटी बेहतर होगी: अनिल विज

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में बन रही रिंग रोड परियोजना से गांव पंजोखरा साहिब की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तीन अंडरपास और करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है।

अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर NHAI अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री विज ने गांव के लोगों को परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिंग रोड के दोनों ओर आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए तय दूरी पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।

अधिकारियों के अनुसार, ये अंडरपास जड़ौत-पंजोखरा साहिब, बसौली-पंजोखरा साहिब और तिसम्बली-पंजोखरा साहिब मार्गों पर बनाए जा रहे हैं। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के पास से एक सर्विस लेन भी विकसित की जा रही है, जो सीधे रिंग रोड से जुड़कर स्थानीय यातायात को आसान बनाएगी।

ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अंडरपास और सर्विस लेन बनने से उनकी आवाजाही काफी सुविधाजनक हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने पहले रिंग रोड तक बेहतर पहुंच के लिए सर्विस लेन की मांग उठाई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

करीब 40 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन ग्रीनफील्ड रिंग रोड परियोजना का उद्देश्य अंबाला शहर और छावनी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करना है। इस परियोजना के तहत एनएच-152, एनएच-344, एनएच-444ए और एनएच-44 को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.