Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के केमिकल प्लांट में भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले के ततारपुर-जटोला रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक से केमिकल उतारते समय अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन तेजी से फैलते हुए पूरी फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि एक कर्मचारी के हल्का झुलसने की सूचना है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या किसी लापरवाही के चलते। हालांकि समय रहते कर्मचारियों को बाहर निकाल लिए जाने से संभावित बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.