Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में फंसे पालमपुर के युवक रक्षित चौहान के घर पहुंचे जयराम,परिवार को दिया मदद का भरोसा

Dharamshala, Rahul-:जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र के रहने वाले रक्षित चौहान के अमेरिका में फंसे होने से उसके परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते करीब दो सप्ताह से रक्षित का अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि 19 फरवरी को रक्षित के बड़े भाई की शादी है और अब तक उसके लौटने या स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

रक्षित चौहान के परिवार की चिंता को देखते हुए आज प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पालमपुर में उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रक्षित के पिता रंजीत चौहान को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जयराम ठाकुर ने परिवार के सामने ही विदेश मंत्री से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया।हालांकि विदेश मंत्री उस समय बैठक में व्यस्त होने के कारण बात नहीं हो सकी, लेकिन रक्षित चौहान का मामला संबंधित मंत्रालय तक पहुंचा दिया गया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही विदेश मंत्रालय की ओर से संतोषजनक जानकारी मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को गंभीरता से उठाया गया है और परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वह हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

वहीं रक्षित चौहान के पिता रंजीत चौहान ने कहा कि उन्हें भारत सरकार पर पूरा भरोसा है, लेकिन सात जनवरी के बाद से उनके बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है। उन्होंने जयराम ठाकुर द्वारा घर आकर सहयोग का भरोसा देने पर आभार जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.