Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है। इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं, जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए हैं, जो अपनी विशेष पाक कला का प्रदर्शन कर रही हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर ने बताया कि सभी स्टॉलों में साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिमाचली व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है। महोत्सव में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग एक ही स्थान पर सिड्डू, मदरा, बबरू, पतरोडे, चिलड़ा, मीठा भात, सेपू बड़ी, माश की दाल, खट्टा, कोदरा की रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही शुद्ध पहाड़ी घी, स्थानीय अचार-चटनी, जंगली शहद और ऑर्गेनिक उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का हिस्सा बने हुए हैं।कांगड़ा धाम को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि समर फेस्टिवल के अंतिम दिन सभी स्टॉलों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सबसे बेहतरीन और स्वादिष्ट व्यंजन परोसने वाले तीन स्टॉलों को कुल 51 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों के लिए तीन जून को कुफरी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में पाक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।जिला प्रशासन का मानना है कि यह महोत्सव न केवल हिमाचल की पारंपरिक खाद्य विरासत को नई पहचान देगा, बल्कि महिलाओं की आय बढ़ाने और स्थानीय संस्कृति को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। समर फेस्टिवल में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.