Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिपुर में 6 नागा बंधकों के शव मिलने से भड़का आक्रोश, विरोध प्रदर्शनों से बढ़ा तनाव

Summer express, इंफाल। मणिपुर में लंबे समय से लापता छह नागा नागरिकों के शव बरामद होने के बाद राज्य में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शव मिलने की घटना से विभिन्न नागा संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों ने स्निफर डॉग्स और फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से करीब 24 घंटे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बुधवार को छह लोगों के शव बरामद किए गए।

13 मई को हुई थी बंधक बनाने की घटना

मामले की शुरुआत 13 मई 2026 को हुई थी, जब कांगपोकपी और सेनापति जिलों में कुकी और नागा समुदायों से जुड़े सशस्त्र गुटों द्वारा 48 से अधिक लोगों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया था। इस घटना से पहले कांगपोकपी क्षेत्र में तीन चर्च नेताओं की घात लगाकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि ये नेता नागालैंड में कुकी और नागा समुदायों के बीच शांति वार्ता में शामिल होकर लौट रहे थे।

14 कुकी बंधकों की रिहाई के बाद बढ़ी थी उम्मीद

मंगलवार को नागा संगठनों की ओर से मानवीय आधार पर 14 कुकी बंधकों को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद छह लापता नागा नागरिकों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। यूनाइटेड नागा काउंसिल के अध्यक्ष एन. लोहरो ने भी विश्वास व्यक्त किया था कि उन्हें जल्द रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि अगले ही दिन उनके शव मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई।

हाईवे पर धरना, सरकारों पर लगाए आरोप

घटना के विरोध में कोउब्रो रेंज लियांगमेई महिला संघ सहित कई संगठनों ने नेशनल हाईवे-2 पर नामडिलोंग गांव गेट के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार पर बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

वहीं, 13 मई की घटनाओं के बाद से विभिन्न समुदायों द्वारा लगाए गए आर्थिक नाकेबंदी के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

तीन वर्षों से अशांति की चपेट में मणिपुर

मणिपुर पिछले तीन वर्षों से जातीय हिंसा और सामुदायिक संघर्षों का सामना कर रहा है। मई 2023 से शुरू हुए संघर्ष में अब तक करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हिंसा के दौरान अनेक घरों, दुकानों, गांवों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया। लगातार बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने 2025 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया था, जिसे फरवरी 2026 में समाप्त कर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.