Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किलट ने कहा कि ओमान में हुए हमले में पहले तीन भारतीय नाविकों की मौत की सूचना मिली थी, जबकि बाद में एक अन्य नाविक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमीरपुर निवासी आदित्य शर्मा की मौत मिसाइल हमले के दौरान हुई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और विशाखापट्टनम के अन्य नाविकों ने भी इस घटना में अपनी जान गंवाई।

किलट ने कहा कि उनकी यूनियन मृतक नाविकों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि आदित्य शर्मा के अंतिम संस्कार में भी यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से तत्काल राहत प्रदान की जानी चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का खामियाजा आम नागरिकों और श्रमिकों को भुगतना पड़ता है। ठाकुर ने केंद्र सरकार से मांग की कि मृतक नाविकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.