Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

Summer express/शिमला, संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है और हाल ही में हुई बैठक के मिनट्स भी तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि टौंस नदी पर बनने वाले इस बांध से अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग लाभ मिलेंगे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, जबकि परियोजना से बिजली उत्पादन भी होगा।

नरेश चौहान ने कहा कि पिछली सरकार के समय इस परियोजना को 90:10 के अनुपात में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश को लगभग 800 करोड़ रुपये का योगदान देना पड़ता और 2 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली भी खरीदनी पड़ती। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि हिमाचल न तो परियोजना के लिए पैसा देगा और न ही बिजली खरीदेगा, बल्कि प्रदेश को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर सहमति बनी है, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश को लगभग 600 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है।नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पहले दिन से ही हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कड़छम-वांगतू परियोजना के मामले में भी संघर्ष कर 18 प्रतिशत रॉयल्टी सुनिश्चित करवाई, जिससे प्रदेश को सालाना 252 करोड़ रुपये की आय होगी। वहीं, छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लॉवर हॉल होटल मामले में भी सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को करीब ढाई करोड़ रुपये मासिक आय के साथ 300 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि प्राप्त हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.