Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं।

हर्ष महाजन ने कहा कि उदयपुर से किलाड़ तक सड़क के निर्माण और पक्कीकरण से पांगी घाटी के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लंबी और कठिन यात्रा को सड़क के बेहतर होने के बाद लगभग दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के निवासियों की आवाजाही आसान होगी और कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंच भी अधिक सुगम बनेगी।उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क में सुधार से पर्यटन, कृषि, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में चम्बा-पांगी सड़क मार्ग के उन्नयन और इसके निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।बीआरओ के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को हिमाचल प्रदेश में सड़क अवसंरचना विकास के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट उपलब्ध है।महाजन ने कहा कि यह बजट सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा सड़क नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने केंद्र सरकार और बीआरओ के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास और संपर्क सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.