Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ लेकर देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : मंत्री अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर ,अम्बाला | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर कार्य करते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी ज्यादा आज उनका एक दिन हो गया है। दोनों के समय का यदि तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो “जवाहर लाल नेहरू जी के 12 साल अंधेरी रात थे” और “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल चमकता हुआ सूरज है”, जिसमंु हर क्षेत्र तरक्की का रहा है।   

विज आज अम्बाला छावनी के सनातन धर्म मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य पर आयोजित हवन यज्ञ के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रधानमंत्री बनकर काम करते हुए सबसे ज्यादा लंबा समय 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा आज अम्बाला छावनी में हमने श्रद्धा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके प्रार्थना की है कि जिस प्रकार उन्होंने 12 सालों में देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग, सबको साथ लेकर, सबका विश्वास बनाकर काम किया है, इसी प्रकार से वो लंबे समय तक इस देश के लिए काम करते रहें और हमारा देश नई बुलंदियों को छूता रहे।

वहीं, आज सनातन धर्म मंदिर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर सनातन धर्म मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंद्र शाहपुर, भाजपा नेता भाजपा नेता बीएस बिंद्रा, संजीव वालिया, विजेंद्र चौहान, जसबीर जस्सी, राजीव डिम्पल, किरणपाल चौहान, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल, तरविंद्र सिंह सोनू, सुदर्शन सिंह सहगल, संजीव अत्री, श्याम सुंदर अरोड़ा, शिवा काकरान, राज कुमार राजा, दीपक भसीन, आशीष गुलाटी, आरती सहगल, सोनाली उप्पल, नेहा पुरी, भोली बिंद्रा, रशिम वर्मा, मीनू धीमान आदि मौजूद रहे। 

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.