Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुरथल में गरजे सीएम योगी, नशा और धर्मांतरण पर सख्त चेतावनी

सोनीपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अष्टम भंडारे में भाग लिया और नाथ संप्रदाय के संतों व श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और भक्त मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही परिसर जयकारों से गूंज उठा।

अपने संबोधन की शुरुआत योगी आदित्यनाथ ने संतों के नाम लेकर की और आयोजन से जुड़े महंतों व व्यवस्थापकों को बधाई दी। उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत बालक नाथ महाराज सहित सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नाथ संप्रदाय भारत की सबसे प्राचीन और प्रभावशाली सांस्कृतिक परंपराओं में से एक है, जिसने समाज को जीवन जीने की सही दिशा दिखाई है और सनातन धर्म को मजबूती प्रदान की है।

माघ मेले और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद के बीच योगी आदित्यनाथ ने संन्यास और राष्ट्र को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक योगी, संत या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता। संन्यासी की कोई निजी संपत्ति नहीं होती, उसकी वास्तविक संपत्ति धर्म है और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण कभी एक सपना था, लेकिन मजबूत और निर्णायक सरकार के कारण वह साकार हुआ। आज अयोध्या और काशी जैसे तीर्थस्थल राष्ट्रीय आस्था के केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए बताया कि मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

योगी आदित्यनाथ ने नशे को युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि नशा समाज और राष्ट्र दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और इसके खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही सीमापार से आने वाले नशे और उसके नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

धर्मांतरण और लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत किए बिना इन साजिशों को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म आस्था का विषय है, उसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता।

पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने नदियों और तालाबों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के पुनर्जीवन जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी हैं। अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आने वाले हजार वर्षों तक विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाए रखेगा और हर मंदिर को धाम के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.