Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नई शुरुआत की दहलीज़ पर भारतीय क्रिकेट.. दिग्गजों के संन्यास के बीच गिल को मिली कमान

20 June, 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही हाई-प्रोफाइल टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय क्रिकेट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के अचानक संन्यास की घोषणाओं ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। यह घटनाक्रम जहां लाखों फैंस को भावुक कर गया, वहीं सचिन तेंदुलकर ने इसे खेल की स्वाभाविक प्रक्रिया बताया है।

तेंदुलकर ने कहा कि यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के लिए नया नहीं है। “हर पीढ़ी को अपना सफर तय करना होता है। मेरी पीढ़ी के बाद भी जब युवराज, सहवाग, द्रविड़ या धोनी जैसे खिलाड़ी गए, तो नई पीढ़ी ने जगह ली। अब यही सिलसिला आगे बढ़ रहा है,” 

गिल को मिली नई ज़िम्मेदारी, युवा टीम के साथ मैदान में उतरेंगे

भारतीय टीम अब नए युग की शुरुआत करने जा रही है। शुभमन गिल, जो अब तक बतौर बल्लेबाज़ चमकते रहे हैं, पहली बार टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करेंगे। रोहित शर्मा और कोहली की अनुपस्थिति में भारत की युवा टीम पर प्रदर्शन का दबाव होगा, लेकिन संभावनाएं भी बहुत हैं।

भारत की टीम में यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और नितीश रेड्डी जैसे युवा चेहरे शामिल हैं, जबकि अनुभवी जसप्रित बुमरा और रवींद्र जडेजा संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।

इंग्लैंड तैयार, नई भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा तय

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स, ओली पोप जैसे सीनियर खिलाड़ी और शोएब बशीर जैसे नए स्पिनर शामिल हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज़ 20 जून से 4 अगस्त तक चलेगी, जिसमें हेडिंग्ले, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल जैसे ऐतिहासिक मैदानों पर मुकाबले होंगे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.