Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, हरियाणा में तैयारी शुरू

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार राज्यभर में इस वर्ष करीब 5.21 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाएं फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी और एक ही सत्र में आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरंभ होंगी और पहला पेपर गणित का लिया जाएगा। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक एक समान समय में संचालित की जाएंगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस बार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था में खास बदलाव किया है। विद्यार्थियों के मूल विद्यालय से दो किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शहरों की ओर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वे नजदीकी सरकारी या निजी विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा दे सकेंगे।

नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड सिस्टम लागू किया है। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ेगी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और विषयवार शेड्यूल की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.