हरियाणा में मानसून ने दी दस्तक, सभी जिलों में बारिश के आसार, यमुनानगर में बाढ़ जैसे हालात

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है और अब पूरे राज्य में इसका असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने बताया है कि पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

यमुनानगर में भारी बारिश से बिगड़े हालात

बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते यमुनानगर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सोम नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। विभाग का कहना है कि अगले 36 घंटे में मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा।

बुधवार को तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई और अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

आने वाले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून से 29 जून तक हरियाणा के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में लगातार बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.