Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तालिबान का नया कानून: गुलामी वैध, मौलवी कानून से ऊपर घोषित

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के नए कानूनी फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। तालिबान प्रशासन ने नया क्रिमिनल प्रोसीजर कोड लागू किया है, जिसमें गुलामी जैसी प्रथा को कानूनी मान्यता देने और धार्मिक नेताओं को कानून से ऊपर रखने के प्रावधान शामिल हैं। इस फैसले के बाद मानवाधिकार संगठनों और वैश्विक समुदाय में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने 58 पन्नों वाले इस नए कानून को मंजूरी दी है और इसे देश की सभी अदालतों में लागू करने का आदेश दिया गया है। कानून में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई मौलवी या धार्मिक नेता किसी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होगा। ऐसे मामलों में सजा की बजाय केवल ‘सलाह’ देने की व्यवस्था रखी गई है, जिसे कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत के खिलाफ माना जा रहा है।

नए कानून के आर्टिकल-9 के तहत अफगान समाज को चार कानूनी वर्गों में विभाजित किया गया है—उलेमा (धार्मिक नेता), अशराफ (उच्च वर्ग), मध्यम वर्ग और निचला वर्ग व गुलाम। कानून में ‘गुलाम’ और ‘मालिक’ जैसे शब्दों का खुले तौर पर उपयोग किया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि गुलामी को एक वैध सामाजिक श्रेणी के रूप में स्वीकार किया गया है।

मानवाधिकार संगठन रवादारी के अनुसार, निचले वर्ग या गुलाम श्रेणी के व्यक्ति द्वारा अपराध किए जाने पर जेल के साथ शारीरिक दंड का भी प्रावधान है, जबकि इसी अपराध में मौलवियों को किसी प्रकार की सजा नहीं दी जाएगी। यह असमान दंड व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के विपरीत बताई जा रही है।

इसके अलावा, कानून में शारीरिक हिंसा की परिभाषा को भी सीमित कर दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, जब तक हड्डी न टूटे या त्वचा न फटे, तब तक उसे हिंसा नहीं माना जाएगा। यहां तक कि पिता को 10 वर्षीय बच्चे को धार्मिक कर्तव्यों में लापरवाही पर शारीरिक दंड देने की अनुमति दी गई है।

नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट समेत कई संगठनों ने इस कानून की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इससे न्याय प्रणाली सामाजिक हैसियत पर आधारित हो जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कानून समानता, स्वतंत्रता और बुनियादी मानवाधिकारों के मूल सिद्धांतों को कमजोर करता है और इससे अफगानिस्तान में आम नागरिकों, खासकर निचले वर्ग और महिलाओं की स्थिति और अधिक दयनीय हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.