Facebook-f Youtube X-twitter

क्रिकेट मैदान पर इंसानियत की मिसाल, अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

20 June, 2025

आज भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हुई, जब इंग्लैंड और भारत के बीच ऐतिहासिक एंडरसन-टेंडुलकर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला है, जो क्रिकेट से कहीं बढ़कर मानवीय एकता और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया।

मैच की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टियां बांधकर मैदान में प्रवेश किया।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी करते हुए कहा,

“आज दोनों टीमें अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान जताने के लिए काले पट्टे पहनेंगी। हमारी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जो इस भयानक हादसे से प्रभावित हुए हैं।”

इसी तरह बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक बयान में कहा,

“भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हेडिंग्ली टेस्ट के पहले दिन खेल शुरू होने से पहले हादसे के पीड़ितों की याद में मौन रखा। दोनों टीमों ने काली पट्टियां पहनकर एकजुटता और गहरी संवेदना व्यक्त की।”

क्रिकेट में काली पट्टी पहनना किसी दुखद घटना या महान व्यक्तित्व के निधन पर शोक व्यक्त करने की परंपरा है। इस बार यह परंपरा अहमदाबाद विमान दुर्घटना के शिकार लोगों को सम्मान देने और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने के लिए निभाई गई।

आज का यह मैच सिर्फ एक नई ट्रॉफी की शुरुआत नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि खेल भावनाएं मानवता से जुड़ी होती हैं — जहां प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ करुणा और एकजुटता भी खेल का अहम हिस्सा हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.