Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक: “भारत पर हमला हुआ तो अंजाम गंभीर होंगे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ”

उधमपुर | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भविष्य में भारत की सरजमीं पर कोई भी आतंकवादी हमला होता है, तो पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है और भारत आतंकवाद के खिलाफ हर प्रकार की जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजनाथ सिंह ने यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उधमपुर में उत्तरी कमान के जवानों संग योग सत्र में भाग लेने के बाद अपने संबोधन के दौरान कही। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री की दूसरी यात्रा है। इससे पहले 15 मई को उन्होंने कश्मीर का दौरा किया था।

पाकिस्तान को दिखा दिया भारत का असली चेहरा”

रक्षा मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने यह संदेश दे दिया है कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की एयर स्ट्राइक का ही विस्तार है। पाकिस्तान की ‘हजार घाव’ देने की नीति अब कभी सफल नहीं होगी।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान में भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और भविष्य में जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संयम दिखाया, लेकिन क्षमता हमारे पास है

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत के पास और भी कई ठिकानों को तबाह करने की क्षमता थी, लेकिन देश ने संयम दिखाया। उन्होंने इस संयम का श्रेय योग को देते हुए कहा कि “योग शरीर को स्वस्थ और मस्तिष्क को शांत रखता है, जिससे क्रोध और शक्ति को नियंत्रित किया जा सकता है।”

पहलगाम हमले के पीछे थी गहरी साजिश

रक्षा मंत्री ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह महज एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य भारत की सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा, “हमने न केवल उस साजिश को नाकाम किया, बल्कि ऐसी जवाबी कार्रवाई की जिससे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े।”

बता दें कि 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया था, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी ढांचे ध्वस्त किए गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.