Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बागवानी को नई रफ्तार,फलदार पौधों की मांग ने तोड़ा विभागीय रिकॉर्ड

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जिले में बागवानी के प्रति किसानों और बागवानों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण फलदार पौधों की रिकॉर्ड तोड़ मांग के रूप में सामने आया है। वर्ष 2025 के लिए बागवानी विभाग द्वारा 60 हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन बागवानों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह लक्ष्य काफी पहले ही पार कर लिया गया। अब तक जिले में करीब 75 हजार फलदार पौधे वितरित किए जा चुके हैं और विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

बागवानी विभाग द्वारा हर वर्ष बरसात और सर्दियों के मौसम में फलदार पौधों का वितरण किया जाता है। इस समय सर्दियों में रोपण के लिए उपयुक्त पौधों की आपूर्ति की जा रही है, जिसे लेकर बागवानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि इस बार मानसून की बारिश समय पर न होने के कारण वितरण प्रक्रिया लगभग एक माह देरी से शुरू हुई, लेकिन इसके बावजूद पौधों की मांग पर कोई असर नहीं पड़ा। बागवानों ने देरी के बाद भी उत्साह के साथ पौधों की खरीद की, जिससे विभाग का लक्ष्य तय समय से पहले ही पूरा हो गया।

उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए 60 हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि अब तक करीब 75 हजार पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समय नए बगीचे लगाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं, क्योंकि जमीन में पर्याप्त नमी मौजूद है। ऐसे में बागवान इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं।उपनिदेशक ने बागवानों को यह भी सलाह दी कि वे नए बगीचे लगाने के साथ-साथ पुराने बगीचों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दें। इस समय पुराने बगीचों में खाद डालना बेहद लाभकारी साबित होगा, जिससे फलों की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि समय पर की गई देखभाल का असर आने वाले सीजन में साफ नजर आएगा।

बागवानी विभाग की ओर से बागवानों को किफायती दरों पर सेब, आड़ू, कीवी, प्लम सहित विभिन्न किस्मों के फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि फलदार पौधों की बढ़ती मांग से न केवल जिले में बागवानी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और बागवानों की आय में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा।सरकार और बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी को भी आय का मजबूत साधन बना रहे हैं। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक असर जिले की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और हमीरपुर बागवानी के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.