Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल में केंद्रीय मंत्री का दौरा, रविदास भवन और प्रतिमा किया का उद्घाटन

पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को पलवल के सल्लागढ़ गांव में बाबू जगजीवन राम दलित उत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने उन्हें पगड़ी बांधकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक रामरतन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया और पूर्व मंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों और घायलों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृष्णपाल गुर्जर ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों को भ्रमित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार से बौखलाई हुई है और कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में किसानों और गरीबों के हित सर्वोपरि हैं और भाजपा सरकार में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मंत्री गुर्जर ने संत रविदास के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गरीबों के उत्थान और समाज से ऊंच-नीच व जात-पात के भेदभाव को खत्म करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में भाईचारा और प्रेम का संदेश दिया, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संत रविदास के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं और भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विश्वास” की नीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वह कभी मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं रहे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन पार्टी को समर्पित है और वह भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.