Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा-एनसीआर में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

हिसार। फरवरी के मध्य एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। 9 फरवरी को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। इस सिस्टम के चलते मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान, बादल और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम 16 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान मानचित्रों के विश्लेषण के अनुसार फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, वहीं हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तरी मैदानी राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विभाग के सब-सेंटर राजकीय महाविद्यालय नारनौल के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 16 फरवरी तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा और इस दौरान किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 और 10 फरवरी को ही हल्की आंशिक बादलवाही रहेगी, इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा।

इस अवधि में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे दिन और रात दोनों समय हल्की गर्माहट महसूस होगी। हालांकि 17 फरवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रदेश में फिर होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 या 17 फरवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में दोबारा बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसमें अभी बदलाव संभव है।

कुल मिलाकर, 16 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद 17 से मौसम में ठंडक लौटने के संकेत हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बादलों की आवाजाही से प्रदेश के मौसम में फिर हलचल देखने को मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.